भारत ने त्वरित प्रतिक्रिया प्रक्षेपा का सफल परीक्षण किया (लीड-1)

भुवनेश्वर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने सोमवार को ओडिशा तट के निकट चांदीपुर से सतह से हवा में मार करने वाले कम दूरी के स्वदेश निर्मित त्वरित प्रतिक्रिया प्रक्षेपास्त्र (क्यूआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के प्रक्षेपण परिसर-3 से पूर्वाह्न 11.25 बजे के करीब ट्रक में लगे कनस्तर लॉन्चर से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया गया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “इस मिसाइल में और इसके प्रक्षेपण में इस्तेमाल सभी प्रौद्योगिकी एवं उप-प्रणलियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और सभी लक्ष्यों को पूरा किया।”

बयान में कहा गया है, “सभी राडार, इलेक्ट्रो ऑप्टिकल सिस्टम, टेलीमेट्री सिस्टम और अन्य स्टेशनों ने मिसाइल पर निगरानी रखी और सभी मानकों का परीक्षण किया।”

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने मिसाइल के सफल प्रक्षेपण पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को बधाई दी है।

जेटली ने ट्वीट किया, “डीआरडीओ को सतह से हवा में मार करने वाली त्वरित प्रतिक्रिया प्रक्षेपा के सफल परीक्षण की बधाई।”

इस अत्याधुनिक मिसाइल की मारक क्षमता 20-30 किलोमीटर है और यह कई लक्ष्यों पर निशाना साधने में सक्षम है।

इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा अन्य प्रतिष्ठिानों ने मिलकर विकसित किया है।

मिसाइल के कनस्तर संस्करण के प्रदर्शन के आकलन के लिए इसका दूसरी बार परीक्षण किया गया। पहला परीक्षण चार जून को किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493