राहुल राजस्थान में करेंगे किसान रैली

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को राजस्थान के बंसवारा जिले में ‘किसान आक्रोश रैली’ करेंगे। उनकी योजना चुनाव वाले हर भाजपा शासित राज्यों में रैली करने की है।

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को राजस्थान के बंसवारा जिले में ‘किसान आक्रोश रैली’ करेंगे। उनकी योजना चुनाव वाले हर भाजपा शासित राज्यों में रैली करने की है।

पार्टी के सूत्रों ने सोमवार बताया कि रैली बंसवारा के गुरु गोविंद सिंह कॉलेज के मैदान में होगी, जिसमें किसानों की दुर्दशा, तनाव के कारण आत्महत्या जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे और कर्जमाफी की मांग की जाएगी।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राहुल इसके बाद गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में रैलियां करेंगे।

मध्यप्रदेश में डेढ़ माह में 45 किसान आत्महत्या कर चुके हैं और छह किसानों को पुलिस गोलियों से भून चुकी है, जबकि छत्तीसगढ़ में 15 दिनों में 12 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493