नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय न्यूट्रीशन कंपनी हर्बालाइफ न्यूट्रीशन ने भारत में एक्टिव फाइबर कांप्लेक्स पेश करने की घोषणा की है। यह विभन्न फलों और सब्जियों के फाइबर का मेल है, जो गैस्ट्रोइंटेटाइनल स्वास्थ्य का ख्याल रखने में सहायता करता है।
हर्बालाइफ इंटरनेशनल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड अजय खन्ना ने कहा, “जीवनशैली में खाद्य प्रसंस्करण सामग्री और खाने की आदतों में परिवर्तन का असर यह हुआ है कि पाचन संबंधी गड़बड़ी के मामले बढ़े हैं।”
उन्होंने कहा, “पाचन प्रणाली का अच्छा होना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। ऐक्टिव फाइबर कांप्लेक्स पाउडर के रूप में है जो टैबलेट के रूप में पहले से मौजूद हमारे एक्टिवेटेड फाइबर का पूरक है। इस तरह, उपभोक्ता ऐसे रूप का चुनाव कर सकते हैं, जो उनकी आवश्यकताओं के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है।”
एक्टिवेटेड फाइबर कांप्लेक्स में फाइबर होता है, जो भिन्न किस्म के फलों और सब्जियों से प्राप्त किया जाता है। इसमें साइट्रस फाइबर, सेल्यूलोज पाउडर, सॉय फाइबर और माल्टोडेक्सट्रिन शामिल है, जो घुलनशील और अघुलनशील फाइबर का अच्छा मेल मुहैया कराता है।
स्वस्थ भोजन और भोजन संबंधी आदतों में डायट्री फाइबर एक प्रमुख घटक है। यह पाचन संबंधी कई लाभ मुहैया कराता है। इसमें पेट के नियमित काम-काज का समर्थन, गैस्ट्रोइंटेटाइनल स्वास्थ्य का रख-रखाव और वेट मैनेजमेंट के संभावित लाभ शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath