डॉ. सिंह ने कहा कि कोविंद ने दलित वर्ग और समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों की बेहतरी के लिए और उनके हितों की रक्षा के लिए काफी काम किया है।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि कोविंद के कुशल नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभवों का लाभ देश को मिलेगा। उन्होंने कोविंद के यशस्वी और सुदीर्घ जीवन तथा उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपनी शुभेच्छा प्रकट की है।
इसी तरह भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कोविंद अनुशासित व्यक्तित्व के धनी हैं और देश की भलाई व विकास के लिए निरंतर अच्छी सोच रखने वाले परिपक्व राजनेता हैं। संविधान संरक्षक के रूप में वे एक सफल राष्ट्रपति साबित होंगे।
dharmpath.com dharmpath