नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया, “दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम को हल्की बारिश की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 81 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath