छग : बालोद में करंट से परिवार के 4 लोगों की मौत

पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने कहा कि इन लोगों ने बिजली का कनेक्शन ले रखा था। उसके पास से ही इन लोगों ने एक लंबा तार बांध रखा था, जिस पर ये लोग कपड़े सुखाया करते थे। शुक्रवार सुबह उसी तार में करंट उतर आया था। ऐसे में उनकी बड़ी बहू डामिन कपड़े सुखाने के लिए जैसे ही तार पर डाला, उसे करंट लगा और वो कांपने लगी। उसे बचाने गई उसकी सास राजबाई को भी करंट लगा। इसके मां को बचाने के चक्कर में बेटा सत्यनारायण दौड़ा और वो भी फंस गया।

सास को बचाने के चक्कर में छोटी बहू चित्ररेखा भी आई और वो भी करंट लगने के कारण मर गई। गांव वालों ने सूखी लकड़ी से पीटकर तार को तोड़ा, तब कहीं जाकर हालत सामान्य हो पाया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उनको पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। इसके बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493