उप्र : पूर्व मंत्री प्रजापति के खिलाफ आरोपपत्र तैयार

यह तथ्य मामले के सह विवेचक गोमतीनगर थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने नूतन को अवगत कराया है। सिंह ने कहा कि इस मामले में प्रजापति की गिरफ्तारी के 90 दिन 24 जुलाई को पूरे हो रहे हैं, इसलिए सोमवार को आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया जाएगा।

जून, 2015 में दर्ज कराए गए इस मामले में प्रजापति के अलावा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी, पूर्व सदस्य अशोक पाण्डेय और अन्य लोग भी अभियुक्त हैं। इस मामले में जुलाई, 2015 में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई थी, पर नूतन की विरोध याचिका पर सीजेएम लखनऊ के आदेशों के बाद इसकी पुनार्विवेचना की गई।

लखनऊ की तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने मार्च, 2017 में इसकी विवेचना की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को दी थी। इस वर्ष अप्रैल में प्रजापति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493