उप्र की 22 करोड़ जनता को कब तक छला जाता रहेगा : मायावती

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अपनी पार्टी व मोदी सरकार के दावों को खारिज करते हुए मायावती ने जारी बयान में कहा, “केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने का कोई भी लाभ उत्तर प्रदेश की जनता को नहीं मिल रहा है। बल्कि इसके विपरीत शिक्षा के अधिकार व रोजगार के अवसर पैदा करने वाली योजनाओं पर केंद्रीय सहायता घटा दी गई है।”

उन्होंने कहा, “जनहित व जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में प्रदेश की भाजपा सरकार का योगदान अब तक लगभग जीरो ही बना हुआ है। इसके अलावा अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की स्थिति का तो काफी ज्यादा बुरा हाल है, जिससे प्रदेश में जंगलराज पनप रहा है तथा सनसनीखेज वारदातों से प्रदेश हर दिन दहल रहा है।”

मायावती ने कहा, “भाजपा द्वारा लोगों को वरगलाकर व लोगों की आंखों में धूल झोंकने की आदत बन गई है। यही कारण है कि वास्तविक काम करके जनता को तत्काल राहत व लाभ देने के बजाय केवल ‘केंद्र सरकार उप्र सरकार के साथ खड़ी है, उप्र में कानून का राज होगा, सरकार कानून-व्यवस्था पर काम कर रही है, उप्र को सुधारने में समय लगेगा व अगले 10 वर्षो में किसानों की आय दोगुणी करेंगे’ जैसी टालने वाली ही बातें करते रहते हैं, जिससे प्रदेश व यहां की जनता का कुछ भी भला नहीं हो रहा है और न ही आगे ही कुछ भला होने की संभावना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493