पुलिस के मुताबिक, मानधाता थाना क्षेत्र के पुरेला गांव निवासी दुर्बली सरोज (70) मंगलवार सुबह देल्हूपुर जा रहे थे। रास्ते में मल्हूपुर रेलवे फाटक के पास सरयू एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दुर्बली काफी दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य थे। वह घर से बिना बताए निकले थे।
dharmpath.com dharmpath