उप्र : शहीद सीओ जियाउल की पत्नी की सुरक्षा घटी

लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि एलआईयू की रिपोर्ट के बाद परवीन को दी गई स्कॉर्ट और गारद हटा ली गई है। अब उनकी सुरक्षा के लिए सिर्फ दो पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगे।

सुरक्षा समिति ने उन अधिकारियों की सुरक्षा की समीक्षा की, जिन्हें गनर के अलावा स्कॉर्ट व गारद दी गई है।

उन्होंने बताया कि समिति ने एलआईयू रिपोर्ट के आधार पर परवीन आजाद की सुरक्षा में लगी अतिरिक्त सुरक्षा को गैर जरूरी माना और उसके बाद उसे हटाने का निर्णय लिया है।

परवीन आजाद ने जान का खतरा बताते हुए लखनऊ की एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। लखनऊ की पुलिस लाइन के ट्रांजिस्ट होस्टल में रह रहीं परवीन आजाद को इसी साल फरवरी में वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली थी, बाद में उनकी सुरक्षा से चार पुलिसकर्मी हटा लिए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493