दिल्ली की बवाना सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की बवाना सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी हैं।

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की बवाना सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी हैं।

12 आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में से एक बवाना के अंतर्गत 26 गांव, झुग्गियां और अनधिकृत कॉलोनियों आती हैं।

आम आदमी पार्टी के विधायक वेद प्रकाश द्वारा मार्च में पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए पद से इस्तीफा देने के बाद बवाना में उपचुनाव हो रहे हैं।

वेद प्रकाश अब आप के उम्मीदवार रामचंद्र के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो प्रसिद्ध पूर्वाचली चेहरा हैं।

कांग्रेस ने इस सीट पर तीन बार विधायक रहे सुरेंद्र कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493