उप्र में बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं राज्य के अन्य जिलों में सुबह से ही बदली छाई हुई है। बुधवार को दिन में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और उमस से राहत भी मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी दिन में बारिश होने के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के मुताबिक, दिन में अधिकतम तापमान में वृद्घि नही होगी जबकि लोगों को उमस से राहत मिलेगी। एक दो दिनों तक अभी बदली छाए रहने की संभावना है जबकि दिन में बूंदबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23़1 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493