बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने में जुटी केअर इंडिया

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश, असम और बिहार में बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ितों के बीच केअर इंडिया राहत पहुंचाने में जुटा है और 18,000 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को शेल्टर और बुनियादी जरूरी सुविधाएं मुहैया करा रहा है। अगले कुछ दिनों में केयर इंडिया इन तीन राज्यों के बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों के 60,000 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को शेल्टर, हाइजिन और जरूरी किट मुहैया कराने की योजना तैयार कर रहा है।

विनाशकारी बाढ़ के कारण अब तक लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा स्थापित रेस्क्यू कैंप और शेल्टर होम से लोगों को छोड़ने और आश्रय गृहों में रहने को मजबूर किया जा रहा है।

असम फ्लड रिस्पांस के टीम लीडर रविकांत यादव ने कहा, “असम के गांवों में स्थिति बेहद खराब है। नदी का पानी जलस्तर खतरे के निशान पार करते हुए कई क्षेत्रों में प्रवेश कर गए हैं, जिससे वहां पर 400 से अधिक परिवार बुरी तरह से प्रभावित है और दुर्गम स्थिति में रह रहे हैं। अधिकांश लोगों ने अपना सबकुछ खो दिया है। स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों पर 8 फीट तक पानी भरा हुआ है। बाढ़ प्रभावित लोग बुरी तरह घबराए हुए है और उन्हें तत्काल सुविधा और सहायता की जरूरत है।”

केअर इंडिया एमडी राजन बहादुर ने कहा, “सभी जिले बुरी तरह से प्रभावित है, जहां पर केअर इंडिया का कार्यक्रम चल रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर हुए आकलन में पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्च र, परिवहन, सड़क, घर, जानवर और पशुओं का भारी नुकसान हुआ है। हम लोग इन सभी राज्यों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों को आश्रया के साथ बुनियादी सुविधा मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं। हमलोग असम के मोरीगांव जिले में 3000 से अधिक लोगों तक सुविधाए उपलब्ध करा चुके हैं और दूसरे चरण के आकलन के बाद और अधिक लोगों को सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है। जरूरी किट में महिलाओं के लिए कपड़े, घरेलू सामान समेत अन्य चीजें शामिल हैं। महिलाएं और खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए सैनिटरी आइटम अति आवश्यक श्रेणी के तहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493