उपराष्ट्रपति ने ईद-अल-जुहा के मौके पर राष्ट्र को बधाई दी

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को ईद-उल-जुहा के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार शांति, सौहार्द और समृद्धि लेकर आता है।

नायडू ने संदेश में कहा कि ईद-उल-जुहा बलिदान और करुणा की भावना का प्रतीक है और यह दैनिक क्रियाकलाप और व्यवहार में सच्चाई के मूल्यों के लिए मानवता को प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा, “मैं ईद-उल-जुहा के मौके पर देश के लोगों को हादिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493