राष्ट्रपति ने स्विस कंपनियों को आमंत्रित किया

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने स्विटजरलैंड की प्रौद्योगिकी कंपनियों को भारत सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहल में भाग लेने तथा सटीक और उच्च तकनीक के विनिर्माण क्षेत्र में व्यापार साझेदारी के लिए आमंत्रित किया है।

कोविंद ने यह सुझाव स्विजरलैंड की राष्ट्रपति डोरिस ल्यूथार्ड से यहां गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में मिलने के बाद दिया, जहां उनके सम्मान में बाद में भोज का आयोजन किया गया।

ल्यूथार्ड बुधवार से चार दिन आधिकारिक दौरे पर भारत में हैं।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भारत स्विटजरलैंड के साथ सहयोग स्थापित करने को उत्सुक है।

कोविंद ने भोज पर दिए अपने भाषण में कहा, “भारत और स्विटजरलैंड अपने व्यापार, निवेश और तकनीकी आदान-प्रदान को विकसित कर सकते हैं और विविधता प्रदान कर सकते हैं। दोनों देशों की प्राथमिकता वाले क्षेत्र उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण, अवसंरचना, कौशल विकास, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वच्छ तकनीक अनुसंधान हो सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “स्विटजरलैंड की प्रौद्योगिकी कंपनियों को ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्ट-अप इंडिया’, ‘स्वच्छ भारत’ और ‘स्किल इंडिया’ जैसी पहल में भी शामिल होना चाहिए।”

राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के अनुसंधान और विकास प्रयोगशालाओं तथा संस्थानों के बीच साझेदारी की संभावना है।

स्विटजरलैंड को दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र माना जाता है, वहीं भारत को सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493