राजस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद

जयपुर, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। शनिवार को ईद का त्योहार राजस्थान में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

लोगों ने नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे को बधाइयां दी। ईद की मुख्य नमाज शहर के बाहरी इलाके में स्थित ईदगाह में अदा की गई, जहां हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ईद के मौके पर नमाज राजस्थान के अलग-अलग कस्बों, शहरों के अलग अलग इलाकों में अदा की गई।

अजमेर में हजारों की संख्या में लोगों ने ईद का त्योहार मनाया, जहां ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ स्थित है। इस दरगाह को गरीब नवाज के नाम से भी जाना जाता है। दरगाह शरीफ में दुआ पाने के लिए जन्नती दरवाजा (जन्नत जाने के लिए प्रवेश द्वार) से गुजरने के लिए सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। जन्नती दरवाजा एक साल में सिर्फ चार बार खुलता है।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लोगों को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

राजे ने ट्वीट कर कहा कि “ईद-उल-अजहा पर मेरी शुभकामनाएं। कुर्बानी का यह त्योहार हमें एक महान, सद्भावपूर्ण और शांतिपूर्ण अस्तित्व का महत्व सिखाता है।”

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी ईद के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493