दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।”

दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं एक दिन पहले, बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493