चंडीगढ़, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा पुलिस ने चरखी दादरी जिले में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की आत्महत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है।
बालकरा गांव के एक कुएं से मृतक सोमबीर का शव उनके परिवार के सदस्यों को मिला।
मृतक के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि सोमबीर पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। उसकी 12 एकड़ जमीन डेरा के नाम से पंजीकृत थी।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने उसे डेरा मुख्यालय के भीतर रिसॉर्ट के निर्माण में साझेदार बनाया था।
गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को उनकी दो पूर्व शिष्याओं के दुष्कर्म मामले में 20 साल कैद की सजा सुनाई गई है।
dharmpath.com dharmpath