मोदी, आबे की चर्चा में शामिल डोकलाम विवाद

गांधीनगर, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच गुरुवार को बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में हालांकि डोकलाम विवाद का जिक्र नहीं हुआ लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हुई होगी।

विदेश सचिव एस जयशंकर से जब डोकलाम मुद्दे सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा, “दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे पर चर्चा हुई ।”

उन्होंने कहा, “डोकलाम का बयान में विशेष रूप से उल्लेख नहीं किया गया है।”

जयशंकर ने दोनों नेताओं के बीच बंद दरवाजे में हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा, “मुझे लगता है दोनों नेताओं के बीच व्यापाक समझ के अंतर्गत चर्चा हुई है।”

भारत और चीन की सेनाएं डोकलाम में ढाई महीने तक आमने-सामने आ गई थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। ब्रिक्स सम्मेलन से पहले 28 अगस्त को हालांकि दोनों देशों ने अपनी-अपनी सेनाओं को हटाने का फैसला किया था जिसके बाद यह विवाद समाप्त हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493