एसबीआई ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित चैट असिस्टेंट पेश किया

मुंबई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बैंक के एक प्रतिनिधि की तरह ग्राहकों की सहायता के लिए सोमवार को एसबीआई इंटेलिजेंट असिस्टेंट (एसआईए) नामक चैट असिस्टेंट की घोषणा की।

पायजो द्वारा विकसित, कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित बैंकिंग एप्लिकेशन ‘एसआईए’ एक सेकेंड में करीब 10,000 सवालों का जवाब दे सकता है, जोकि गूगल द्वारा प्रति दिन दिए गए जवाबों से 25 प्रतिशत ज्यादा है।

एसबीआई के सीटीओ, शिवकुमार भसीन ने एक बयान में कहा, “एसआईए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और संवादात्मक बैंकिंग (सीबी) में अभूतपूर्व बैंकिंग एप्लिकेशन का एक सटीक उदाहरण है। यह ग्राहक सेवा को नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा और पायजो की दक्षता ने हमें वैश्विक बैंकिंग माहौल में ‘एसआईए’ जैसा सर्वश्रेष्ठ चैटबॉक्स बनाने में मदद की।”

यह चैट असिस्टेंट मोबाइल, आईवीआर, एसएमएस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद होगा। ‘एसआईए’ क्षेत्रीय भाषाओं में भी काम करेगा।

पायजो के संस्थापक और सीईओ श्रीनिवास नजय ने कहा, “‘एसआईए’ बैंकिंग के क्षेत्र में एक क्रांति है। यह बैंकों और ग्राहकों के बीच होने वाले संवाद के तरीकों में भारी बदलाव लाएगा।”

वर्तमान में यह चैट असिस्टेंट बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं से जुड़े सवालों का ही जवाब देगा। इसे बहुत ज्ञान के साथ प्रशिक्षित किया गया है और यह अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देने में माहिर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493