ममता ने मुंबई भगदड़ में हुईं मौतों पर शोक जताया

कोलकाता, 29 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को मुंबई भगदड़ में हुई मौतों पर शोक जताया है और उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ करने की देवी दुर्गा से प्रार्थना भी की है।

पूर्व रेलमंत्री बनर्जी ने ट्वीट किया, “मुंबई में हुई लोगों की मौतों से दुखी हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति शोक संवेदना।”

उल्लेखनीय है कि पश्चिम रेलवे के परेल-एलफिंस्टन रोड स्टेशनों को जोड़ने वाले संकरे फुटओवर ब्रिज पर दशहरा से एक दिन पहले हुई भगदड़ में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493