एसएसपी अनंत देव ने सोमवार को बताया, “मुखबिर की सूचना पर जिला पुलिस की सोमवार तड़के शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल सौरम में बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जंगल से दो डकैतों राहुल और अनीश को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से एक देशी पिस्टल 32 बोर, 4 जीवित व एक खोखा कारतूस, एक मस्कट 315 बोर, तीन जीवित व दो खोखा कारतूस, एक मोटर साइकिल एवं लूट के 48,000 रुपये बरामद हुए।”
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि बरामद रुपये शाहपुर थाना क्षेत्र में की गई डकैती के हैं, जिसके संबंध में शाहपुर थाना में मामला दर्ज है।
dharmpath.com dharmpath