सपा लखनऊ नगर निगम के मेयर पद के लिए मीरा वर्धन को अपना प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। इस बार लखनऊ नगर निगम के मेयर की सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद इन प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि 110 सदस्यीय नगर निगम के लिए अभी 96 पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है। शेष 14 प्रत्याशियों की सूची भी शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी।
चार घंटे बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने दो वार्डो में उम्मीदवारों को बदलने की घोषणा करते हुए संशोधित सूची जारी की। पटेल ने बताया कि वार्ड सं. 58 जानकीपुरम द्वितीय के लिए पूर्व में घोषित उम्मीदवार आशा सिंह के स्थान पर अपूर्वा वर्मा पुत्री अशोक वर्मा और वार्ड सं. 106 अयोध्या दास प्रथम (पिछड़ा वर्ग) के लिए पूर्व में घोषित उम्मीदवार नाजिया मुसब्बिर के स्थान पर इनके पति मुसब्बिर अली ‘मंसू’ का नाम घोषित किया गया है।
dharmpath.com dharmpath