उप्र : हमीरपुर में ट्रक से कुचल कर 2 लोगों की मौत

हमीरपुर, 7 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि सुमेरपुर कोतवाली क्षेत्र का देवगांव निवासी दुर्गपाल (55) मोटरसाइकिल से कानपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक ने ट्रक को तेजी से भगाया, जिससे सवारी वाहन का इंतजार कर रहे लल्लू (56) कुचल गया। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चालक को दुर्घटना में शामिल ट्रक सहित पकड़ लिया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493