हिमालया ने लॉन्च किया नैचुरल इंटीमेट हाईजीन केयर रेंज

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। हिमालय ड्रग कंपनी ने प्रसवोत्तर तथा प्रसव करने वाली माताओं के लिए मॉम हिमालया इंटिमेट वॉश फॉर मॉम्स तथा हिमालया इंटिमेट वाइप्स फॉर मॉम नाम से आंतरिक देखभाल वाले उत्पादों की नई रेंज लॉन्च की है।

प्रसवोत्तर तथा प्रसव करने वाली माताओं के लिए हिमालया उत्कृष्ट हर्बल उत्पादों की श्रंखला बनाने वाली स्वास्थ्य ब्रांड की पहली कंपनी बन गई है।

गर्भावस्था और उसके बाद, शरीर में हार्मोन संबंधी परिवर्तन से उसमें योनि संक्रमण, जलन और दुर्गन्ध आ सकती है। हिमालया के इंटीमेट केयर रेन्ज के उत्पादों में एंटी-फंगल गुण हैं, जो प्रसवोत्तर तथा प्रसव करने वाली माताओं की योनि स्वच्छता को सहज बनाए रखने में मदद के लिए डिजाइन किए गए हैं।

हिमालया ड्रग कम्पनी के नैचुरल प्रोडक्ट इनोवेशन्स की एन. एस. डॉ. सुहासिनी के मुताबिक, “प्रसवोत्तर तथा प्रसव करने वाली माताओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए उत्पाद के क्षेत्र में कदम रखने पर हमें खुशी है। माताओं के लिए हिमालया उत्पाद क्लिनिकल रूप से जांचा-परखा और सुरक्षित है।”

डॉ़. सुहासिनी ने कहा, “लैक्टिक एसिड युक्त इंटीमेट केयर रेन्ज वाले उत्पादों का उपयोग करना उचित है। लैक्टिक एसिड इंटीमेट एरिया में सटीक बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा प्राकृतिक अवयव वाले उत्पाद से सूखापन, खुजली और जलन रोकने में मदद मिलती है और योनि में संक्रमण का खतरा कम होता है।”

माताओं के लिए हिमालया इंटिमेट वॉश और मॉम के लिए हिमालया इंटिमेट वाइप्स 10, 25, 100 और 200 मिली के पैक साइज में उपलब्ध हैं और ये उत्पाद सभी प्रमुख केमिस्ट की दुकानों और हिमालया के स्टोर के साथ-साथ ऑनलाइन मिलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493