नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। स्मॉग और भारी वायु प्रदूषण से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल एप कंपनी ओला ने पिछले सप्ताह से अभियान ‘फर्क पड़ता है’ का चौथा चरण शुरू किया है। यह अभियान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर भीड़-भाड़ और प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने और शेयर्ड मोबिलिटी को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू किया गया था।
ओला के प्रयास को देखते हुए क्रिकेट दिग्गज और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी प्रदूषण और यातायात की व्यस्तता के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो गये हैं। दिल्ली-एनसीआर में वायु की खराब होती गुणवत्ता की ओर ध्यान खींचते हुए कोहली ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को साझा परिवहन समाधान, जैसे मेट्रो ट्रेन, बस और ओला शेयर अपनाने का अनुरोध किया है।
विराट कोहली ने कहा, “मैं दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पर आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं। हम वाद-विवाद कर सकते हैं कि इस प्रदूषण का कारण क्या है, लेकिन हम इसके लिये क्या कर रहे हैं? दिल्ली का प्रदूषण कम करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। अगर प्रदूषण के खिलाफ मैच जीतना है, तो हमें एक साथ खेलना होगा। इसलिये, साथ आएं और परिवहन को साझा करें।
कोहली ने कहा, “मैं चाहता हूं कि आप बस, मेट्रो या ओला शेयर का उपयोग करें। यदि हम सप्ताह में एक बार ऐसा करते हैं, तो भी बड़ा बदलाव कर सकते हैं.. क्योंकि हर छोटे काम से भी फर्क पड़ता है। यदि आप सहमत हैं, तो इस पोस्ट को साझा करें और अपना समर्थन दें।”
ओला ने ट्वीट किया, “आये आये कप्तान! आइये हम वह करें, जो हमारे नियंत्रण में हैं। यदि विराट के ट्वीट को 5000 रीट्वीट मिलते हैं, तो हम ओला शेयर का पहली बार उपयोग करने वाले लोगों को इस वर्ष में प्रत्येक सप्ताह एक बार निशुल्क साझा यात्रा का उपहार देंगे। क्या कहती हो दिल्ली, परवाह करें और साझा करें? रीट्वीट करें और बदलाव लाएं।”
ओला के मुख्य परिचालन अधिकारी विशाल कौल ने कहा, “दिल्ली का प्रदूषण चिंताजनक है। यह एक छोटा सा कदम है, लेकिन इससे बड़ा बदलाव होगा! ओला शेष वर्ष के लिये सप्ताह में एक बार ओला शेयर के नए उपयोगकर्ताओं को निशुल्क यात्रा देकर प्रत्येक नागरिक की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने आगे कहा, “शेयर करके देखो, फर्क पड़ता है।”
ओला शेयर दिल्ली एनसीआर में 35 रुपये के मूल्य पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 10 साझा यात्राओं का पास 10 रुपये में उपलब्ध है, जो कि एनसीआर में उचित दरों पर साझा यात्रा के साथ जेब पर अच्छा विकल्प है।
dharmpath.com dharmpath