उप्र में खिली धूप

लखनऊ, 17 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से कोहरे और ठंड से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा लेकिन अगले सप्ताह से कोहरे का असर और बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का अनुमान है। कोहरे से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से कोलकाता सहित कुछ जगहों पर बारिश हुई थी, जिससे गुरुवार को आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दिया था।

उन्होंने बताया कि अब उप्र में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले सप्ताह से कोहरे का असर और बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21.3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493