बिहार में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड

पटना, 23 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। हालांकि चल रही रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है तथा ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “अभी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इस दौरान मौसम साफ रहेगा, जिस कारण रात में कोहरा छाएगा।”

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का गुरुवार का न्यूनतम तापमान 10़.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पटना में इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

इसके अलावा भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, गया का 9.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493