पांच तिमाही की सुस्ती बाद अर्थव्यवस्था में तेजी, जीडीपी वृद्धि दर 6.3 फीसदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। लगातार पांच तिमाहियों की सुस्ती के बाद देश की अर्थव्यस्था ने रफ्तार पकड़ी है। विनिर्माण के क्षेत्र में तेजी आने से देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 30 मई को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष (2017-18) की दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

चालू वित्त वर्ष (2017-18) की पहली तिमाही में जीडीपी में 5.7 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 30 सितंबर को समाप्त हुई दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी 6.3 फीसदी वृद्धि दर के साथ 31.66 लाख करोड़ रुपये दर्ज की गई।

सीएसओ के आकलन के अनुसार, चालू वित्त वर्ष (2017-18) में छह फीसदी से ज्यादा जीडीपी वृद्धि दर रहने की मुख्य वजह विनिर्माण, बिजली, गैस, जलापूर्ति और अन्य उपयोगिता संबंधी सेवाओं एवं व्यापार, होटल, परिवहन व संचार और प्रसारण से संबंधित सेवाओं के क्षेत्र में पिछले साल 2016-17 के मुकाबले आर्थिक गतिविधियों के मुकाबले तेजी रही है।

वहीं, कृषि, वानिकी और मछली, खनन व खदान, निर्माण, वित्त, बीमा, अचल संपत्ति और पेशेवर सेवाएं और लोक प्रशासन, रक्षा व अन्य सेवाओं के क्षेत्र में आर्थिक विकास दर इस साल की दूसरी तिमाही में क्रमश: 1.7 फीसदी, 5.5 फीसदी, 2.6 फीसदी, 5.7 फीसदी और छह फीसदी दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493