इनायतनगर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया, “इनायतनगर थाना इलाके में रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी काली चरन इंटर कॉलेज आदिलपुर में कक्षा 8वीं की छात्रा थी। वह रोज की तरह बीती 27 नवंबर को साइकिल से स्कूल पढ़ने गई थी, तब से वह घर नहीं लौटी। उसका शव गुरुवार दोपहर ग्राम ढेमा वैश्य के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला था।”
थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर ग्राम ढेमा वैश्य निवासी सतीश कुमार उर्फ कल्लू व उसके साथियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि पिता का आरोप था कि सतीश कुमार उनकी बेटी को आए दिन छेड़ता था और रास्ता रोक कर बात करता था। इस पर उन्होंने सतीश को समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। उन्होंने शक जताया कि उसी ने बेटी की हत्या की।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
dharmpath.com dharmpath