वायुसेना प्रमुख ने पर्वतारोही अभियान दल को रवाना किया

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। वायुसेना के पांच पर्वतारोहियों का एक दल 13 दिसंबर को अंटार्कटिका में माउंट विंसन (4897 मीटर) में चढ़ाई करने का साहस करेगा। इस अभियान दल को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोवा ने शुक्रवार को रवाना किया।

टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आर.सी. त्रिपाठी वीएम (जी) कर रहे हैं, जिन्होंने ‘मिशन सेवन समिट्स’ सहित वायुसेना के अनेक अभियानों का नेतृत्व किया है। इस दल ने हाल ही में 24 नवंबर से तीन दिसंबर तक लेह और सियाचिन में अभियान पूर्व प्रशिक्षण पूरा किया तथा अब सुदूरवर्ती अंटार्कटिका में पर्वतारोहण अभियान की चुनौती को हाथ में लिया है।

माउंट विनसन पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने पर वायुसेना भारत का ऐसा पहला संगठन होगा, जो यह अनोखी उपलब्धि हासिल करेगा।

भारतीय वायुसेना के पर्वतारोहियों के एक दल ने छह महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है और अब ‘मिशन सेवन समिट्स’ को पूरा करने के लिए अंटार्कटिका में माउंट विंसन पर यह अभियान समाप्त होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493