नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली डायनामोज के लेफ्ट बैक खिलाड़ी सेना राल्टे इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सीजन चार के शनिवार को एफसी गोवा के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेल सकते हैं।
29 साल का यह खिलाड़ी माथियास मिराबाज और इडु मोया के साथ चोटों के चलते टीम से बाहर हो गया था।
डायनामोज के एक अधिकारी ने फोन पर आईएएनएस को बताया, “राल्ते ने टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है, उम्मीद है कि वह अंतिम एकादश में जगह बना पाने में सफल रहेंगे।”
डायनामोज की टीम इस समय 10 टीमों की तालिका में चार मैचों में तीन अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं।
dharmpath.com dharmpath