सैफ फुटबाल : भारतीय अंडर-15 बालिकाओं ने नेपाल को दी मात

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत की अंडर-15 बालिका टीम ने हर हाफ में पांच गोल करते हुए बुधवार को ढाका में खेली जा रह सैफ महिला चैम्पियशिप में मंगलवार को नेपाल को 10-0 से हरा दिया।

भारत के लिए प्रियंका देवी, सुनिता मुंडा ने हैट्रिक लगाई। वहीं ल्यांड कोम ने दो गोल किए जबकि साथिया और अन्या बाई ने एक-एक गोल किया।

ल्यांडा कोम ने चौथे मिनट में गोल कर अपनी टीम का खाता खोला। इसी के साथ उसने नेपाल पर दबाव बना दिया।

ल्यांडा ने अपना दूसरा गोल 32वें मिनट में किया। इसके बाद सुनिता मुंडा, संथिया और प्रियंका देवी ने पहले हाफ के अंत तक अपने खाते में एक-एक गोल किए। इन्होंने 33वें, 40वें और 43वें मिनट में गोल किए।

नेपाल को इस हाफ में पेनाल्टी के रूप में मौका मिला था, लेकिन वह गोल नहीं कर सकी।

दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम रुकी नहीं प्रियंका ने 53वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। इसके बाद सुनिता ने 62वें मिनट में गोल किया।

अने 69वें मिनट में गोल कर भारत के लिए गोल करने वाली पांचवीं खिलाड़ी बनी। यहां से नेपाल ने हिम्मत हार दी थी जो उनके खेल से पता चल रहा था।

कुछ कोशिशों के बाज प्रियंका ने अंतत: 76वें मिनट में एक और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। सुनिता ने 86वें मिनट में गोल किया।

भारत का अगला मुकाबला 21 दिसंबर को होगा जो उसका अंतिम ग्रुप मैच है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493