कोलकाता में धूमधाम से मनाया जा रहा क्रिसमस

कोलकाता, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। कोलकाता में सभी आयु वर्गो के लोगों के बीच धूमधाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है।

गिरजाघरों में लोगों ने विशेष प्रार्थनाएं की और वर्ष 1911 तक ब्रिटिश शासित भारत की राजधानी रही पूर्वी शहर में यह केवल धार्मिक अवसर नहीं है, बल्कि यह उत्सव यहां के लोगों के लिए आस्था, खाना और मस्ती का गठजोड़ है।

क्रिसमस के अवसर पर रविवार आधी रात से ही चर्च की घंटी की आवाज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। यहां संत पॉल कैथ्रेडल गिरजाघर में सैकड़ों इसाई इकट्ठे हुए।

रोशनी से नहाए फैशनेबल पार्क स्ट्रीट में शहर और शहर के बाहर से आए लोगों ने यहां अच्छा समय बिताया।

एलिन पार्क में भी लोग काफी संख्या में उपस्थित थे जहां नौजवानों और बुजुर्गो ने कोलकाता क्रिसमस फेस्टिवल के दौरान सांस्कृतिक दावत और फूड फेस्ट का मजा लिया।

बहुतायत संख्या में रहने वाले इसाई और एंग्लो-इंडियन के बो बेरैक्स में भी क्रिसमस का स्वागत संगीत व नृत्य के साथ किया गया। यहां की फिजा जिंजर वाइंस (शराब) और केक की खुशबू से सराबोर थी।

इस मौके पर शहर के दर्शनीय स्थलों जैसे विक्टोरिया मेमोरियल, इंडियन म्यूजियम, निक्को पार्क और इको पार्क में भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई।

रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलुर मठ में भी क्रिसमस की धूम देखी गई। यहां रविवार आधीरात लोगों ने क्रिसमस ट्री के पास एकत्रित होकर प्रार्थना किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493