भूपेश फिर बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष, महंत प्रचार प्रभारी

राहुल गांधी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी में रेणु जोगी को उपनेता प्रतिपक्ष के पद से हटाकर कवासी लखमा को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया है।

इस पूरी सूची से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में आगामी चुनाव भूपेश बघेल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। संभावना यह भी है कि प्रदेश में सरकार बनने की स्थिति में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदारवार होंगे।

यह नियुक्ति आदेश पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने जारी किए हैं। आदेश में भूपेश बघेल को अध्यक्ष, रामदयाल उईके व डॉ. शिवकुमार डहरिया को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अनुशासन समिति की जिम्मेदारी बोधराम कंवर को दी गई है।

संचार समिति का मुखिया शैलेश नितिन त्रिवेदी को नियुक्त किया गया है। चुनाव अभियान समिति की कमान डॉ. चरण दास महंत को दी गई है। चुनाव रणनीति समिति की कमान नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को सौंपी गई है।

भूपेश बघेल चुनाव समिति के कामकाज पर भी नजर रखेंगे। पार्टी की योजना एवं रणनीति समिति की जिम्मेदारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष रवींद्र चौबे को दी गई है। चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी रामगोपाल अग्रवाल को सौंपी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493