भोपाल, 16 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में म्ांगलवार को सुबह से खिली धूप ने ठंड से राहत दी है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य में मंगलवार की सुबह से मौसम साफ होने के साथ खिली धूप ने मौसम सुहावना बना दिया है, वहीं बीच-बीच में चलने वाली हवाएं सिहरन पैदा कर देती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में आ रहे बदलाव से मौसम का मिजाज बदल रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है।
राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, इंदौर का 12.8 डिग्री, ग्वालियर का 4.4 डिग्री और जबलपुर का 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री, इंदौर का 29 डिग्री, ग्वालियर का 26.1 डिग्री और जबलपुर का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath