कुर्राह का उद्घाटन छत्तीसगढ़ शासन के कृषिमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया। इस दौरान कमेटी के कार्यपालन अधिकारी/सचिव साजिद मेमन ने प्राप्त आवेदनों का ब्योरा दिया।
मंत्री अग्रवाल ने कहा, “हर मुसलमान की दिली ख्वाहिश होती है कि वे एक बार अपने प्रमुख तीर्थ स्थल हज की यात्रा पूर्ण करे। हज यात्रा के लिए, जिन्होंने भी आवेदन किया है, वे परम परमेश्वर की आज्ञा से इस महत्वपूर्ण तीर्थ पर जाने का सुअवसर जरूर प्राप्त करेंगे। जिन्होंने दिल में इरादा कर लिया है और जिनका बुलावा है वे हज के लिए जरूर रवाना होंगे।”
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष पूरे राष्ट्र का हज कोटा बढ़ाया है, जिससे विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक संख्या में प्रदेश से हाजी रवाना होंगे। प्रदेश सरकार हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रियों को उच्चस्तरीय सेवाएं प्रदान करने को प्रतिबद्ध है।
हज कमेटी अध्यक्ष सैय्यद सैफुद्दीन ने कहा कि हज इस्लाम का एक अहम रूक्न है, मोमिन हज पर खुदा की नेअमत पाने के लिए रवाना होता है व खुदा की बेशुमार रहमत से नवाजा जाता है। उन्होंने चयनित होने वाले समस्त हज यात्रियों को मुबारकबाद देते हुए सभी को सफरे हज आसानी के साथ अदा करने की दुआ की व सभी से दुआ की अपील की।
हज 2018 के लिए 55 आवेदक रिजर्व कटेगरी के लिए पात्र हुए हैं। केंद्रीय हज कमेटी के नियमानुसार राज्य को प्राप्त कुल हज सीट 423 में से 55 रिजर्व कटेगरी के आवेदकों की सीटें घटाकर 368 हज सीटों के लिए आज कुर्राह की जाएगी। शेष सभी हज आवेदकों को कुर्राह के माध्यम से ही प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा।
कुर्राह का रिजल्ट हज कमेटी की वेबसाइट और राज्य हज कमेटी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
dharmpath.com dharmpath