मैं सपा में हूं, नेता जी के साथ हूं : शिवपाल

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सपा विधायक शिवपाल ने कहा, “नेता जी (मुलायम सिंह यादव) मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे, मैं उनके साथ हूं। यहां हमारी विधानसभा है, इसलिए मुलायम सिंह यादव यहां से रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।”

नई पार्टी के गठन को लेकर किए सवाल पर शिवपाल ने कहा कि हम नेताजी के साथ हैं। नेताजी का जो आदेश होगा, हम उसका पालन करेंगे। आज भी हमारी सब लोगों से यही प्रार्थना है कि परिवार एक हो जाए। एक होकर ही हम सांप्रदायिक शक्तियों और भ्रष्टाचार से लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही लोग हैं जिन्होंने पार्टी को नुकसान पहुंचाया। आज पार्टी हित में कोई काम नहीं हो पा रहा है।

प्रदेश में जनता बिजली और पानी की समस्या से त्रस्त है, लेकिन समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई संघर्ष नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने फैसला नहीं लिया और ना लेने दिया, उसका नतीजा अच्छा नहीं रहा। परिवार एक है मगर पार्टी घाटे में हैं।

कांग्रेस में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने ये बात नहीं कही। सपा में हूं। चुनाव अभी दूर है। चुनाव आने पर निर्णय लूंगा, जो भी जनता के हित में होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इस समय किसान से लेकर नौजवान सभी लोग परेशान हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में कही कोई गरीबों की सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल कर ही चुनौतियों से निपट सकते हैं।

जन्मदिन पर शिवपाल अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास गए और उनसे आशीर्वाद भी लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493