बिहार : पटना में हल्की बदली छाई

पटना, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। इस बीच तापमान में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई है, परंतु चल रही ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है। भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान पटना और उत्तर बिहार के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्घि दर्ज की जाएगी तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, पटना का 9.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस जबकि भागलपुर का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493