नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को बताया कि पश्चिमी अफ्रीका के बेनिन तट से दूर शनिवार को लापता हुए तेल टैंकर पोत को छुड़ा लिया गया है। ऐसी खबरें आई थीं कि इसे समुद्री डाकुओं ने अगवा कर लिया था।

विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 22 भारतीयों सहित मर्चेंट शिप मरीन एक्सप्रेस को छुड़ा लिया गया है। हम नाइजीरिया और बेनिन की सरकारों को उनकी मदद और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।”
यह जहाज मुंबई की एंग्लो ईस्टर्न शिपिंग कंपनी का है।
dharmpath.com dharmpath