नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, “सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे मौसम में आद्र्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि दृश्यता 1,000 मीटर रही।
वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath