श्रीनगर में भाजपा नेता पर आतंकवादी हमला

श्रीनगर, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर गुरुवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने कहा कि भाजपा नेता मुहम्मद अनवार खान को खोनमोह इलाके में निशाना बनाया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि खान का एक सुरक्षाकर्मी बिलाल अमहद हमले में घायल हो गया। हमले के बाद आतंकवादी भागकर पास के एक गांव में छिप गए।

अधिकारी ने कहा, “सुरक्षा बलों ने तुरंत गांव को घेर लिया और खोज अभियान शुरू कर दिया है। इस पर छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। मुठभेड़ अभी जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493