सीलिंग पर भाजपा की अक्षमता को उजागर करेंगे : आप

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि वह राजधानी में चल रही सीलिंग की समस्या से निपटने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की अक्षमता को दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में उजागर करेगी।

आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “शुक्रवार को शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन हमारी पार्टी, भाजपा की अक्षमता को उजागर करेगी।”

उन्होंने कहा कि हम लोग केंद्र सरकार पर सीलिंग अभियान को खत्म करने के लिए एक अध्यादेश लाने का दबाव बनाएंगे।

बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493