गुजरात में भारतीय नौसेना का आरपीए विमान दुर्घटनाग्रस्त

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के पोरबंदर में भारतीय नौसेना का रिमोट संचालित विमान (आरपीए) गुरुवार सुबह सैन्यअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। विमान सुबह लगभग 10 बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रांरभिक जानकारी के अनुसार, इनज फेल होने को इसकी वजह माना जा रहा है।

गौरतलब है कि नवंबर में भी इसी तरह का एक विमान विलिंग्डन द्वीप से उड़ान भरने के कुछ समय बाद कोच्चि नौसैन्य अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493