नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। प्रकृति संरक्षण से जुड़ा संगठन ‘दि नेचर कंजरवेंसी’ के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) मार्क टरसेक अगले सप्ताह भारत आएंगे और इस दौरान वे कई केंद्रीय मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। इन बैठकों के दौरान उनके साथ संरक्षण वैज्ञानिक और विशेषज्ञ भी होंगे।

टारसेक 26 मार्च से 3 अप्रैल तक भारत की यात्रा पर रहेंगे और इस दौरान वे दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। टरसेक को 2008 में दि नेचर कंजरवेंसी का प्रमुख बनाया गया था।
टारसेक चेन्नई में वहां की झीलों को फिर से पुरानी स्थितियों में वापस लौटाने पर चर्चा करेंगे। भारत में दि नेचर कंजरवेंसी, 2015 से कंजरवेशन परियोजनाओं को आगे बढ़ाता रहा है और इसके लिए केंद्र राज्य और नगर स्तर पर सरकार के साथ मिलकर काम करती रही है।
दि नेचर कंजरवेंसी-इंडिया के एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन हेमेन्द्र कोठारी ने कहा, ” भारत अपनी अर्थव्यवस्था का तेजी से विकास कर रहा है तो वह भविष्य के लिए अपने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का भी ख्याल रख रहा है। नागरिक समाज और निजी क्षेत्र के संगठनों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।”
dharmpath.com dharmpath