काठमांडू , 27 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के बांके जिले में पानी का पंप तोड़ने पर एक छह वर्षीय बच्ची को उसके पड़ोसी ने जबरन गाय का गोबर खिला दिया।
काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक, पुलिस ने कोहलपुर निवासी 50 वर्षीय गीता परियार को इस कृत्य के लिए गिरफ्तार कर लिया। घटना सोमवार शाम की है जब बच्ची महिला के घर के आंगन में खेल रही थी।
परियार ने बच्ची पर अपना पानी का पंप तोड़ने का आरोप लगाया और गुस्से में जबरन उसे गाय का गोबर खिला दिया।
dharmpath.com dharmpath