10वीं की परीक्षा दोबारा नहीं होगी : सरकार (लीड-1)

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा के गणित विषय के प्रश्न पत्र के कथित तौर पर लीक होने के बावजूद इसकी परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं की जाएगी।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव अनिल स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, “सीबीएसई के कक्षा 10 के गणित के पेपर के कथित तौर पर लीक होने के प्रभाव के प्रारंभिक मूल्यांकन के बाद और छात्रों के सर्वोपरि हित को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने दिल्ली, एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) और हरियाणा में भी फिर से परीक्षा आयोजित न करने का फैसला किया है। इसलिए कक्षा 10 की परीक्षा दोबारा नहीं होगी।”

सरकार ने पहले कहा था कि वह संभवत: जुलाई में दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा के लिए गणित की परीक्षा का दोबारा आयोजन कर सकती है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493