बिहार में बादल छाए, बारिश के आसार

पटना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान ओले भी पड़ सकते हैं तथा तेज हवा चलने की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का गुरुवार का न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 23.2 डिग्री, गया का 21.0 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493