बिहार : शेरशाह सूरी के मकबरे के पास से 6 बम बरामद

सासाराम, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम स्थित शेरशाह सूरी के मकबरे के पास से रविवार की देर रात पुलिस ने छह बम बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सासाराम नगर थाना के प्रभारी विलास पासवान ने सोमवार को बताया कि रात में पुलिस क्षेत्र गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर जब शेरशाह सूरी के मकबरे के दक्षिण में स्थित पोस्ते खां मस्जिद के समीप जांच-पड़ताल शुरू की गई, तब वहां से छह बम बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि बम देखने में बहुत शक्तिशाली प्रतीत नहीं हो रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पासवान ने बताया कि इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि बम यहां क्यों रखे गए थे और कहां से लाए गए थे।

उल्लेखनीय है कि शेरशाह सूरी का मकबरा देखने प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक यहां आते हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493