दिल्ली कारखाने में आग, 4 मरे (लीड-1)

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली की एक जूता कारखाने में लगी आग में उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार मजदूरों की मौत हो गई। आग सोमवार तड़के लगी जिस दौरान चारों मजदूर कारखाने में सो रहे थे।

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली की एक जूता कारखाने में लगी आग में उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार मजदूरों की मौत हो गई। आग सोमवार तड़के लगी जिस दौरान चारों मजदूर कारखाने में सो रहे थे।

चारों मृतक कारखाने के परिसर में ही रहते थे।

पुलिस ने कहा कि सुल्तानपुरी के राजा पार्क कारखाने में सुबह 6.35 के करीब आग लगी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

एक दमकलकर्मी ने बताया कि सुबह 9.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

इस कारखाने में जूते और सैंडल बनाए जाते थे।

इलाके के निवासियों ने आईएएनएस से कहा कि उन्होंने इमारत के पहली और दूसरी मंजिल से 15 से 20 मजदूरों को निकाला लेकिन हमें उन चार के बारे में नहीं पता था जो भूतल में फंसे थे।

रेजी मोहम्मद (19), शान मोहम्मद, (19), महबूब वरीज (18) और अयूब (17) सभी हरदोई के रहने वाले हैं। इनकी आग में झुलसने और दम घुटने से मौत हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कारखाने के मालिक वीरेश गुप्ता (50) के पास एक घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में स्थित फैक्टरी चलाने के लिए नगर निगम से अपर्याप्त दस्तावेज थे।

उन्होंने कहा, “यह दस्तावेज पर्याप्त हैं या नहीं, इसकी हम जांच कर रहे हैं।”

उन्होंने हालांकि कारखाने के मालिक की गिरफ्तारी पर कोई टिप्पणी नहीं की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493